Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वाल्टरगंज आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच हुई:मुफ्त दवाएं बांटी गईं,...

वाल्टरगंज आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच हुई:मुफ्त दवाएं बांटी गईं, गर्मी से बचाव की सलाह भी मिली

#बस्ती_न्यूज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्टरगंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने मेले की कमान संभाली। उन्होंने स्वयं मरीजों की बारीकी से जांच की। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल की ओर से निशुल्क दवाएं प्रदान कीं। डॉ. वर्मा ने तपती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें और दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। इस अवसर पर फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन कनिष्को चित्रगुप्त, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी और लैब टेक्नीशियन शहजादा परवेज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments