Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दंपति गंभीर रूप से...

श्यामदेउरवा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दंपति गंभीर रूप से घायल, बगहा से काम कर गोरखपुर लौट रहा था परिवार


गोरखपुर-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती (भारत) पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात मैजिक वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर बैठी उनकी चार साल की मासूम बेटी चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र (घासीकटरा चौकी) के नेयमत नगर निवासी सोनू (35) अपनी पत्नी रूबी खातून (30) और 4 वर्षीय बेटी नैय्यर के साथ बिहार के बगहा से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक क्षत्रिय बाबा के स्थान से कुछ दूर आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात मैजिक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। कान से बहने लगा खून, हालत गंभीर इस हादसे में सोनू के सिर पर गंभीर चोट आई और उनके कान से खून बहने लगा। वहीं, उनकी पत्नी रूबी खातून भी लहूलुहान होकर तड़पने लगीं। गनीमत रही कि उनकी चार साल की बेटी नैय्यर को खरोंच तक नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भटहट भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दंपति की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात मैजिक वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments