Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती का मंत्र...

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती का मंत्र दिया गया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- यह कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया


महराजगंज जिले के आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। जिला महामंत्री बबलू यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिथियों ने इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है। उन्होंने जोर दिया कि जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है। चौधरी ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन मजबूत होता है और भाजपा का यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा पंकज चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता आने का दावा किया। चौधरी ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक संकट के समय कुछ लोग डीजल, पेट्रोल और गैस को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक साधना का हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रशिक्षण प्रभारी रमेश सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मिशन 2027’ के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण महाअभियान में कई विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments