HomeHealth & Fitnessपिता और पत्नी के रिश्ते पर था शक, बेटे ने दोनों को...

पिता और पत्नी के रिश्ते पर था शक, बेटे ने दोनों को गोलियों से भूना; जांच में सामने आए चौंकाने वाले राज

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में युवक ने अपने पिता और पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस जांच में ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मुबीन को अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना के बीच अवैध संबंधों का शक था। पुलिस को दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट और वॉयस मैसेज भी मिले हैं।पुलिस के मुताबिक कलंदरगढ़ी गांव निवासी मुबीन उर्फ मोमिन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता है। उसका निकाह 14 फरवरी 2025 को सना के साथ हुआ था। शुरुआती कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब सात महीने बाद घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मुबीन के पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी सना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा गया था

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में इस रिश्ते की भनक घरवालों को लगी थी। मुबीन की मां किस्वर को दोनों पर शक हुआ तो उन्होंने बेटे को जानकारी दी। इसके बाद घर में आए दिन विवाद होने लगा। बताया गया कि अक्टूबर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा गया था। इसके बाद मुबीन ने पत्नी को मायके भेज दिया और तलाक देने की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया और सना दोबारा ससुराल लौट आई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।जांच में यह भी सामने आया कि मुबीन ने पत्नी के मोबाइल का व्हाट्सएप वेब अपने लैपटॉप में चालू कर रखा था। वह लगातार सना और अपने पिता के बीच होने वाली चैट और वॉयस मैसेज पढ़ता था। पुलिस का कहना है कि इन्हीं संदेशों ने उसके शक को और गहरा कर दिया था।

पंचायत में दोनों को समझाने की कोशिश की गई

रविवार को दोनों परिवारों के बीच घर में पंचायत भी हुई थी। सना के मायके वाले और मुबीन के रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। पंचायत में दोनों को समझाने की कोशिश की गई। इस दौरान मुबीन और उसके पिता के बीच मारपीट भी हुई, जिसे लोगों ने शांत कराया। पंचायत खत्म होने के बाद रिश्तेदार अपने घर लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क उठा।आरोप है कि गुस्से में मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल उठाई और पहले पिता के सीने में गोली मारी। इसके बाद पत्नी सना के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल सना को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है।इस सनसनीखेज हत्याकांड का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि सना ने 10 मई को ही एक बेटे को जन्म दिया था। महज 14 दिन के मासूम अब्बास के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि उसका पिता अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।एसएसपी Dinesh Kumar Singh ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments