Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया फ्लैग मार्च:ईद उल अजहा के मद्देनजर...

बहराइच एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया फ्लैग मार्च:ईद उल अजहा के मद्देनजर नानपारा में शांति की अपील


बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा में फ्लैग मार्च किया। ईद उल अजहा के मद्देनजर बुधवार देर शाम उन्होंने नानपारा के अतिसंवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण किया और लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। इससे पहले, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक की थी। उन्होंने लोगों को दिशानिर्देशों के अनुसार त्योहार मनाने और कोई नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत दी थी। नानपारा की संवेदनशीलता को देखते हुए, एसपी श्रीवास्तव ने संविधान चौक, राजा बाजार, पुरानी बाजार और कार्निया तिराहा तक पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं के अनुसार पर्व मनाने का आग्रह किया। इस पैदल मार्च में भारी संख्या में सिविल पुलिस, महिला पुलिस और पीएसी बल मौजूद था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ पहुप सिंह, कोतवाल राजनाथ सिंह सहित सभी निरीक्षक और उपनिरीक्षक भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments