Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरीद शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने निकाली रैली:श्रावस्ती में थाना प्रभारी जय...

बकरीद शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने निकाली रैली:श्रावस्ती में थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा ने किया क्षेत्र का भ्रमण


श्रावस्ती पुलिस ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा ने बुधवार शाम सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। जनपद श्रावस्ती में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी स्वयं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष निगरानी रख रहे हैं और जिलेभर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, जवानों को जिले के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है। पुलिस पदाधिकारी भी अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और लोगों की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। भ्रमण के दौरान, थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा ने कहा कि श्रावस्ती की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा जिले की पहचान रही है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ बकरीद का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को देने का आग्रह भी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments