Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी ब्लॉक में ईद-उल-अजहा की नमाज शांति से संपन्न:देश की तरक्की और...

बढ़नी ब्लॉक में ईद-उल-अजहा की नमाज शांति से संपन्न:देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ


बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ढेकहरी बुजुर्ग, जियाभरी और संसरी जमधरा सहित विभिन्न गांवों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की। नमाज सुबह ठीक 7:15 बजे शुरू हुई और 7:34 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रसिद्ध धार्मिक गुरु मौलाना अहमद अली ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा कराई। नमाज के बाद, मौलाना अहमद अली ने खुतबा पढ़ा और मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों नमाजियों ने हाथ उठाकर देश की खुशहाली और सुरक्षा की कामना की। त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना ढेबरूआ के पुलिस सिपाही प्रमोद कुमार सहित पुलिस बल नमाज स्थलों पर तैनात थे। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी जगहों पर बिना किसी व्यवधान के नमाज बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। क्षेत्र में इस व्यवस्था की सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments