Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो शिक्षिकाएं सम्मानित:मकान सूचीकरण और गणना का काम समय से...

बहराइच में दो शिक्षिकाएं सम्मानित:मकान सूचीकरण और गणना का काम समय से पहले पूरा किया


बहराइच जिले में मकान सूचीकरण और गणना का कार्य समय से पहले पूरा करने वाली दो सहायक अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया है। नानपारा तहसील के विकास खंड रिसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बड़गांव प्रथम की ज्योति गौड़ और प्राथमिक विद्यालय पड़रीतारा की सीमा पाल को अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य प्रगणकों को भी तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी भी मौजूद रहे। कुमार ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 6233 प्रगणकों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से 200 प्रगणकों ने मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एच.एल.बी.) का कार्य पूर्ण कर लिया है। अपर जिलाधिकारी कुमार ने जनपदवासियों से जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की है। यह कार्य 20 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जनगणना ही विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का आधार है। जनगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और इससे जुड़ी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments