Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में करंट लगने से युवक की मौत:शीशम की टहनी काटते समय...

खेसरहा में करंट लगने से युवक की मौत:शीशम की टहनी काटते समय 11000 वोल्ट लाइन से हादसा


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के भैसा गांव में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू लोधी (25 वर्ष) पुत्र राममिलन लोधी निवासी भैसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू गांव के बाहर स्थित शीशम के पेड़ की टहनी काट रहे थे। इसी दौरान टहनी ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से छू गई, जिससे सोनू गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments