सीएम योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को बहराइच जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कोतवाली में उससे 30 मिनट तक पूछताछ की। जेल ले जाते वक्त मौलाना लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मी उसे सहारा देते नजर आए। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने मौलाना को सोमवार को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया था।
जानिए कौन हैं मौलाना अब्दुल्ल सलीम? अब मौलाना का वो बयान पढ़िए, जिसपर यूपी में बवाल मच गया मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) मौलाना की सफाई- पुराना बयान काट-छांट कर वायरल किया
मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा, मेरा पुराना बयान काट-छांट कर एडिटेड रूप में वायरल किया गया है। बयान को गलत संदर्भ में पेश कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना की इस सफाई के बाद उनके समर्थकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब लखनऊ में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… मौलाना की टिप्पणी पर यूपी में लखनऊ, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन हुए थे। भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा था, मां का दर्ज़ा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है। इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं। इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————- यह खबर भी पढ़ें…. पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। पढ़ें पूरी खबर…












