HomeHealth & Fitnessबालसेवा योजना तथा बाल विवाह रोक थाम को जिला टास्क फोर्स की...

बालसेवा योजना तथा बाल विवाह रोक थाम को जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद । मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियों की बैठक हेतु रोस्टर जारी करते हुए प्रत्येक त्रैमास में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएं। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी ब्लॉक स्तर की बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठकों का एक वर्ष का रोस्टर तैयार कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी नगर को श्रम विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ संयुक्त टीम बनाकर बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कराते हुए समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्यके अंतर्गत सभी पात्र बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं। साथ ही जनपद के होटल, ढाबों एवं कारखानों में बाल श्रम की रोकथाम हेतु श्रम विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाए।

ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन, विशेषकर स्कूटी एवं ई-रिक्शा चलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हेतु सघन अभियान चलाया जाए।
बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक विद्यालय में प्रति माह गोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा विभागीय सीयूजी नम्बर 7518024057 पर दें।अपर पुलिस अधीक्षक को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने हेतु सर्कुलर निर्गत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर एवं कायमगंज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments