श्रावस्ती जनपद की इकौना तहसील के सेमगढ़ा चौराहा से जानकीनगर जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बरकरार है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क नीची होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। कई बार वाहनों के टायरों से उछलने वाला कीचड़ राहगीरों पर गिर जाता है, जिससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। इसके अलावा, कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और उन्हें चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को ऊंचा करवाकर उसका निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। स्थानीय निवासियों में बाबू मिस्त्री, छोटे डॉक्टर, रामकुमार यादव, राजू और साहेब लाल सहित कई अन्य लोगों ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सेमगढ़ा-जानकीनगर मार्ग पर जलभराव:सड़क ऊंची कराने की मांग, कई वर्षों से समस्या बरकरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












