महराजगंज में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व निर्धारित मासिक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया। इसमें बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विनोद सिंह और कपिल देव शुक्ल ने जननायक राहुल गांधी के आह्वान पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 8 तारीख की शाम प्रयागराज पहुंचने की अपील की। उन्होंने सभी नौजवानों से भारी संख्या में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित जिला महासचिव अंबरीश शाही और मोहम्मद गनी ने जनपद में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सड़कों पर पानी और कीचड़ की समस्या के कारण लोग परेशान हैं। बैठक को अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, वरिष्ठ नेता तामेश्वर पांडे, अजय कुमार द्विवेदी, अमरजीत साहनी और घनश्याम गुप्ता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जन समस्याओं के यथासंभव समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाने का आग्रह किया। बैठक में युनुस अंसारी, संतोष मोदनवाल, आनंद कनौजिया, रूम ताज अंसारी, संतोष पांडे, रामस्वरूप कनौजिया, जमील अहमद, सुभान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न:जिला उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












