मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा गनेशपुर में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस धार्मिक आस्था और अकीदत के साथ निकाला गया। इस मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से गुजरा। इस दौरान मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। पुलिस ने जुलूस के पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। जुलूस के सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग की सराहना की।
चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न:मल्हीपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












