ठूठीबारी: श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने एक बाइक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा परसा मलिक थाना क्षेत्र से शुरू होकर प्रसिद्ध पंचमुखी शिवधाम इटहिया तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’, ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर इटहिया शिवधाम की ओर प्रस्थान किया। इस बाइक यात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। परसा मलिक से पंचमुखी शिवधाम इटहिया तक पूरे रास्ते शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यात्रा में जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर, ब्लॉक प्रभारी ओम कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, दीपू चौहान, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज, हृदेश कुशवाहा, पशुपति कसौधन और चंद्रभान सनातनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा का समापन पंचमुखी शिवधाम इटहिया में हुआ। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने निकाली बाइक यात्रा:प्रसिद्ध पंचमुखी शिवधाम इटहिया तक की गई रैली, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












