श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद की गई है। वीरगंज निवासी सुनीता देवी पत्नी राधेश्याम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। जब उनकी बेटी बीच-बचाव करने आई, तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। सुनीता देवी के अनुसार, आरोपियों ने वीडियो बनाने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया। उन्होंने महिला को जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी भी दी। इस हमले में महिला के सिर, हाथ और पेट में चोटें आई हैं। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए मल्हीपुर थाना पुलिस ने एफआईआर संख्या 126/2026 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2), 333 और 351(2) के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धनेश कुमार दीक्षित को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मल्हीपुर में महिला से मारपीट का मामला:घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, 9 लोगों पर FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












