HomeHealth & Fitnessकस्तूरबा गाँधी विद्यालय एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का डीएम ने कियाआकस्मिक...

कस्तूरबा गाँधी विद्यालय एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का डीएम ने कियाआकस्मिक निरीक्षण 

IMG_20260805_223733
 
फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  नगला अमान एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान का आकस्मिक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने पठन पाठन की व्यवस्थाओं, बुनियादी ढांचे, छात्राओं की सुरक्षा और परिसर की साफ- सफाई का विस्तृत जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। और स्वयं भोजन की गुणवत्ता व स्वाद को परखा, उन्होंने यहां संचालित हो रही स्मार्ट क्लासेस के अवलोकन के दौरान  कहा कि आज का समय तकनीकी और आधुनिक शिक्षा का है। उन्होंने कहा बालिकाओं को और अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ा जाये, ताकि उनकी शिक्षा के स्तर में  सुधार आ सके।
इस अवसर पर सीसीटीबी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर में अधिक से अधिक सीसीटीबी कैमरे लगाए जाएं, जिससे बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। और किसी भी तरह की होने वाली अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया।
 डाइट नगला अमान में बाल वाटिका और निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments