Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर:आमारी मार्ग पर युवक...

बस्ती में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर:आमारी मार्ग पर युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के आमारी मार्ग पर होलापुर गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के धीरनपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और फरार कार चालक की तलाश के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments