HomeHealth & Fitnessछात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाकर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम मेें 30 हजार छात्रों को पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है। इस आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार की शाम बाइक रैली निकल कर युवाओं को जागरूक करते उन्हें  कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता देते रहे। 
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर पोस्ट कर कहा कि हम प्रयागराज आ रहे हैं, जहां देशभर के बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि व्यवस्था की कमियां उनके भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुचि विश्वास ने बताया कि पेपर लीक, वर्षों तक भर्तियां नहीं होना, लंबा इंतजार और दोषियों पर कार्रवाई न होने जैसी समस्याओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतियोगी छात्र लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे हैं।

उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों के आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं ने अलग-अलग जगहों पर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम शनिवार को शाम 5 बजे प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को यहां छात्र संघ भवन स्थित शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के लाला चुंगी होते हुए कटरा से आनंद भवन तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जिसमेेंं बड़ी संख्या में युवा एवं प्रतियोगी छात्र शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments