Homeक्राइम (Crime)गोण्डा: देवीपाटन मंडल में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 18.35 करोड़...

गोण्डा: देवीपाटन मंडल में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 18.35 करोड़ की 16 परियोजनाओं की समीक्षा

गोण्डा: देवीपाटन मंडल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों में तेजी ला दी है. शुक्रवार को गोण्डा के महाराजा सुहेलदेव सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित, स्वीकृत और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत करीब 18.35 करोड़ की लागत वाली 16 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के दौरान उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं. एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक तथा 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

Also Read: UP: जिंदा छात्रा को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, राशन कार्ड बनवाने पहुंची तो खुली बड़ी गड़बड़ी

बैठक में गोण्डा जनपद की सात प्रमुख परियोजनाओं पर विशेष फोकस रहा. इनमें मां नदना देवी मंदिर, जंबूद्वीप (राम जानकी मंदिर), अद्वैत स्वरूप आश्रम, भगवान कपिल मुनि आश्रम, भक्ति धाम और चारों धाम सहित कई धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजनाएं शामिल हैं. इन परियोजनाओं के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा.

समीक्षा के दौरान स्वामीनारायण छपिया धाम की लगभग 22.18 करोड़ की विकास परियोजना की प्रगति भी परखी गई. परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार, मंदिर परिसर की आकर्षक फसाड लाइटिंग और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.

Also Read: रायबरेली: तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई पल्सर, युवक की मौत, साथी घायल

इसके अलावा बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. गोण्डा और बलरामपुर के रामलीला मैदानों के सौंदर्यीकरण, महाराज परमहंस बरियाडीह रामलीला मैदान के विकास तथा प्राचीन शिवालयों के संरक्षण एवं पुनर्विकास से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई.

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि इन परियोजनाओं का लाभ सीधे श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक पहुंच सके.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments