#बस्ती_न्यूज
बस्ती में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी ने रविवार सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, शिव कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत दिए गए उद्बोधन का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त भारत निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, बल्कि यह परिवार और पूरे समाज को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने समाज में जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रांत सह संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, विभाग मंत्री विवेक सिंह, जिला अध्यक्ष गोपेश पाल, जिला उपाध्यक्षा गीतांजलि, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती रजनी, जिला सह मंत्री विनय सिंह रावत, जिला सह मंत्री दुर्गेश, जिला कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरी, नगर मंत्री अभिनव, गरिमा, बाल संस्कार प्रमुख श्रीमती अलका, दिलीप, दुर्गेश दास महाराज, शिवरतन तथा जिला समरसता प्रमुख प्रकाश सहित मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने भारत को नशामुक्त, संस्कारित और सशक्त राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विहिप-दुर्गा वाहिनी ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प:प्रधानमंत्री के संदेश को सुना, जागरूकता का आह्वान किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












