Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दबंगों ने गवाह को कोर्ट जाने से रोका:बस्ती में परशुराम के मामले...

दबंगों ने गवाह को कोर्ट जाने से रोका:बस्ती में परशुराम के मामले में धमकी, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जहां ग्राम सेलरा निवासी परशुराम चौहान के एक मुकदमे में गवाही देने जा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम को दबंगों ने रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना कल हुई, जब सीताराम बस्ती न्यायालय जा रहे थे। परशुराम चौहान का मामला एसडीएम कोर्ट में राम रूप, राम शरण, कांता और बुधई के खिलाफ धारा 116 राजस्व संहिता के तहत विचाराधीन है। परशुराम अपने पिता के इकलौते संतान हैं। मुनेश्वर और दुखी उनके पिता के दो भाई थे। मुनेश्वर के चार पुत्र राम रूप, कांता, रामशरण और बुधई हैं, जिन्हें दबंग किस्म का व्यक्ति बताया गया है। कल परशुराम की बस्ती न्यायालय में तारीख थी। गांव के बुजुर्ग सीताराम, जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष है, परशुराम के मामले में गवाही देने के लिए न्यायालय जा रहे थे। महसूस चौराहे से आगे उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। गाड़ी में सीताराम के साथ परशुराम का पूरा परिवार भी मौजूद था। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर वे कोर्ट में गवाही देने गए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद परशुराम चौहान और उनके परिवार में भय का माहौल है। शाम को घर लौटते समय परशुराम ने लालगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने अपनी और अपने गवाह की जान-माल की सुरक्षा के लिए थाना अध्यक्ष लालगंज से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि लालगंज थाना अध्यक्ष विनय कुमार पाठक इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments