महराजगंज के चौक में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 15 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। पूरे दिन में कुल 30 मरीज इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इनमें से अधिकांश वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित थे। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. ए.पी. गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने और बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेने से बचने पर जोर दिया। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन फारूक अंसारी ने जानकारी दी कि रविवार को 16 मरीजों की शुगर, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाएं और उपचार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बीमारी के लक्षण नजर आने पर समय पर जांच कराएं, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 30 मरीजों का उपचार:चौक में मौसम बदलते ही बढ़े बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












