श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना में रविवार को करीब 2:00 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। यह घटना पुरैना स्थित एसबीएम इंटर कॉलेज से कुछ पहले हुई। कार चला रहे सफीकुर रहमान उर्फ बिकाऊ (50 वर्ष) ग्राम अमवा से पुरैना की ओर जा रहे थे। वे बैजौली, थाना श्यामदेऊरवा, महराजगंज के निवासी हैं। मौके पर मौजूद परिवारजनों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय सफीकुर रहमान की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके कारण कार फिसलकर खेत में चली गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिवारजनों द्वारा गाड़ी को अपने साथ ले जाया जा रहा है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी:चालक की अचानक तबियत बिगड़ने से हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












