Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नीलगाय से टकराकर पलटी विधायक की फार्च्यूनर:एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचा परिवार,...

नीलगाय से टकराकर पलटी विधायक की फार्च्यूनर:एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचा परिवार, श्रावस्ती से लखनऊ जा रहे थे


श्रावस्ती की भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फार्च्यूनर नील गाय से टकरा गई। हादसा रविवार को बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ। नीलगाय से हुई सीधी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि विधायक इन्द्राणी वर्मा समेत कार में बैठे सभी चार लोग पूरी तरह सुरक्षित थे। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई अब जानें पूरा मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे के बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा अपने पति ज्ञान प्रकाश कैराती, चालक और एक अन्य सहयोगी के साथ फॉर्च्यूनर से लखनऊ के लिए रवाना हुई थीं। उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होना था। यात्रा सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास पहुंची, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक ने कार को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि हाईवे पर यातायात बाधित न हो। कुछ देर में स्थिति सामान्य कर दी गई। हादसे के बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा और उनके साथ मौजूद सभी लोग दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, विधायक और कार में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के समय विधायक इंद्राणी वर्मा के साथ कार में अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी को मामूली चोटें आईं और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। विधायक के लिए दूसरी कार की व्यवस्था घटना की जानकारी मिलते ही एपीएक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरी कार की व्यवस्था की। इसके बाद विधायक इंद्राणी वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने पुष्टि की कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही फिर बनी चिंता यह हादसा एक बार फिर बहराइच-लखनऊ मार्ग पर वन्यजीवों की अचानक आवाजाही का मुद्दा सामने ले आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नीलगाय और अन्य जंगली जानवर अक्सर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। हालांकि इस बार बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लोगों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेत, गति नियंत्रण और वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments