Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप;...

बस्ती: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार

बस्ती। जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के ग्राम तेलौरा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर जहर पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

परिजनों के अनुसार मृतका की शादी 13 मई को हुई थी। शादी के बाद से ही गृहकलह और प्रताड़ना के चलते वह अपने मायके में रह रही थी तथा उसकी दोबारा विदाई नहीं हुई थी। आरोप है कि पति रविवार को ससुराल पहुंचा और मौका पाकर पत्नी को कथित रूप से जहरीला पदार्थ पिला दिया।

 

जहर का असर होने पर विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतका के भाई का आरोप है कि अंतिम समय में उसकी बहन ने पति का नाम लेते हुए जहर देने की बात कही थी। घटना के बाद मां, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

सूचना मिलते ही रूधौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल रूधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और वैवाहिक प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर रही है।

 

रिपोर्ट: सुशील शर्मा

जिला ब्यूरो चीफ़, बस्ती

एमएनटी न्यूज़ भारत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments