Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की:महिला अपराधों में शिथिलता न बरतने...

एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की:महिला अपराधों में शिथिलता न बरतने के निर्देश, वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय पर जोर


श्रावस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकेश सिंह ने रविवार को 4:00 बजे के बाद पुलिस कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गंभीर मामलों में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत तरीके से संकलन करने और वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली गई मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान महिला संबंधी शिकायतों, पोर्टल फीडिंग और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली गई। एएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें लंबित पत्रावलियों, अभिलेखों और रिकॉर्ड के रख-रखाव का जायजा लिया गया। एएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को लंबित कार्यों का समय-सीमा के भीतर निस्तारण करने तथा कार्यालयीय कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ निर्वहन करें। उन्होंने शासन और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments