महराजगंज जिले में लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं पर दिख रहा है, जहां मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सांप काटने, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अनस ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमणजनित बीमारियों के मामलों में वृद्धि हुई है। दूषित पानी और अस्वच्छ खानपान उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के मुख्य कारण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के कारण खेतों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सांपों का निकलना बढ़ गया है, जिससे सर्पदंश के मामलों में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। डॉ. अनस के अनुसार, अस्पताल में सभी मरीजों को तत्काल उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे साफ एवं उबला हुआ पानी पीएं, ताजा भोजन करें और जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतें। सर्पदंश की स्थिति में किसी भी झाड़-फूंक के बजाय तुरंत जिला अस्पताल या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि समय पर इलाज मिल सके और गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बदलते मौसम से अस्पताल में मरीज बढ़े:उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और सर्पदंश के मामले अधिक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












