HomeHealth & Fitnessलोहिया संस्थान: इकमो कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

लोहिया संस्थान: इकमो कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय इकमो कार्यशाला के द्वितीय और अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास के “ इकमो में नवीनतम प्रगति एवं क्या नया है? ” विषय पर व्याख्यान से हुआ। उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, तकनीकी प्रगति तथा इसके चिकित्सकीय उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास ने कार्यशाला में सम्मिलित चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों को बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान,के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा का प्रारम्भ वर्ष 2016 में हुआ था पहली बार एक मरीज को इकमो पर रखकर उसका सफल एवं कुशल उपचार किया गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular