Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई:कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को...

हर्रैया थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई:कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर शांति की अपील

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। आगामी कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हर्रैया थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बस्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने उपस्थित लोगों से दोनों त्योहारों को आपसी सौहार्द और परंपरा के अनुसार मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और प्रतिबद्ध है। बैठक में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों ने त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments