सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि 24 अगस्त को कुसुम देवी ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनके पति रामआसरे की गांव के रिजवान, अली मोहम्मद और मोहम्मद रजा से कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद इन तीनों ने रामआसरे को फोन पर गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनका मानसिक उत्पीड़न किया। इस उत्पीड़न से परेशान होकर रामआसरे ने आत्महत्या कर ली थी। कुसुम देवी की तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अली मोहम्मद (75) पुत्र स्व. होसिला, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश और हेड कांस्टेबल दीपक यादव शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मानसिक प्रताड़ना मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:सिन्दुरिया में पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
RELATED ARTICLES












