महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहदुरी में बनाया गया रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) निर्माण के कुछ ही महीनों बाद बदहाली का शिकार हो गया है। इस सेंटर को बने अभी सात माह भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत खराब है। सेंटर का टीन शेड कई महीनों पहले ही उड़ गया था, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है। मरम्मत के अभाव में यह सेंटर अनुपयोगी साबित हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि सेंटर तक पहुंचने के लिए कोई उचित रास्ता नहीं है। रास्ते के अभाव में सेंटर परिसर झाड़ियों से घिर गया है और पूरी तरह वीरान पड़ा है। यह सेंटर बहदुरी से भौराजोत जाने वाले मार्ग के किनारे सरकारी धन से तैयार किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गांव में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना था, लेकिन वर्तमान स्थिति इसकी उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस सेंटर की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही इसके रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सेंटर की स्थिति की जांच कराने, टीन शेड की मरम्मत, साफ-सफाई और आवागमन के लिए रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बहदुरी RRC सेंटर बदहाल, 7 माह में टीन शेड उड़ा:रास्ते के अभाव में झाड़ियों से घिरा, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
RELATED ARTICLES












