#बस्ती_न्यूज
बस्ती के निरंजनपुर गांव के पास रविवार शाम बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। अचानक लाइन में दौड़ा करंट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइनमैन राजू शाम करीब 4 बजे विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, विद्युत विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि मरम्मत कार्य के दौरान लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में करंट से लाइनमैन की मौत:पोल पर काम करते समय हुआ हादसा, लाइन में अचानक आया करंट; जांच में जुटा बिजली विभाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












