#बस्ती_न्यूज
रुधौली के पचारी खुर्द स्थित आनंद नगर चौराहे पर खराब 63 KVA विद्युत ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। यह ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के सहयोग और पूर्व प्रधान श्याम करन चौधरी के आग्रह पर सामाजिक कार्यकर्ता गिरजाशंकर गोंड ‘छोटे नेता’ ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनकी पहल के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया 63 KVA ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इस कदम से क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो गया। क्षेत्रवासियों ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जेई मदन मोहन ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदले जाने से क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। समाजसेवी गिरजाशंकर गोंड, अजय विजय और मदन सहित अन्य लोगों ने इस पर खुशी व्यक्त की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली के पचारी खुर्द में ट्रांसफार्मर बदला:आनंद नगर चौराहे पर 63 KVA ट्रांसफार्मर बदलने से बिजली आपूर्ति बहाल
RELATED ARTICLES












