Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़:रामपुरदेवमन के प्रगट नाथ...

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़:रामपुरदेवमन के प्रगट नाथ मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे


सिरसिया ब्लॉक के अंतर्गत रामपुरदेवमन स्थित प्रगट नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जल लेकर मंदिर पहुंचने लगे, जिससे ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आज से सावन का मेला भी शुरू हो गया है। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। क्षेत्र में प्रगट नाथ महादेव मंदिर का विशेष महत्व है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर आदिकाल से स्थापित है और कुछ लोग इसे पांडवकालीन बताते हैं। मंदिर के संरक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि उनके पूर्वज भी इसे बहुत पुराना मंदिर मानते थे। मंदिर के पुजारी गोसाई बाबा का कहना है कि जो भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। दुकानदारों के अनुसार, यह मेला लगभग एक महीने तक चलेगा। मेले में भंडारा और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पंचायत द्वारा निर्मित रैन बसेरा भी उपलब्ध है। यहां एक माता जी का मंदिर भी है, जहां सुहागन महिलाएं आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। यह स्थान अपनी धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments