Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब:बस्ती के बाबा जागेश्वरनाथ धाम में...

सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब:बस्ती के बाबा जागेश्वरनाथ धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित तिलकपुर के बाबा जागेश्वरनाथ धाम में सावन सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। एनएच-28 पर स्थित यह मंदिर सावन के महीने में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां वैसे तो प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है, लेकिन सावन के सोमवार को लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भजन तिवारी ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना यहां पूर्ण होती है। स्थानीय निवासी संजय के अनुसार, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसे महाभारतकालीन बताया जाता है। सावन के सोमवार को यहां भजन-संध्या का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। नगर थाना के द्वितीय अधिकारी (एसएसआई) अनिल राय के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। भीड़ नियंत्रण के लिए क्षेत्र में चार प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया, वहीं जगह-जगह प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित इंतजामों के चलते भारी भीड़ के बावजूद दर्शन-पूजन का क्रम शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments