नौतनवा और सोनौली कस्बों में बिजली विभाग के खंभों पर निजी इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा अवैध रूप से वाईफाई केबल बिछाने का मामला सामने आया है। बिना किसी आधिकारिक अनुमति के कर्मचारी बिजली के पोल पर तार चढ़ा रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर इंटरनेट के तार बिजली के पोल से सटाकर लटकाए गए हैं। कुछ स्थानों पर ये केबल हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे झूल रही हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग या करंट फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि केबल बिछाने वाले कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या दस्ताने जैसे सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ते हैं। यह न केवल उनकी जान के लिए जोखिम भरा है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। राहगीरों और दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि केबल हाईटेंशन लाइन से टकराती है या किसी कर्मचारी को करंट लगता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है। गोविंद निषाद, टिकोड़ी पंडित, राजेश तिवारी, ताजुद्दीन अंसारी, राजू अंसारी और तफज्जुल अंसारी सहित कई स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित कंपनियों की जांच कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बिजली पोल पर अवैध वाईफाई केबल, हादसे का खतरा:नौतनवा-सोनौली में निजी कंपनियां बिछा रहीं तार, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












