सावन के पावन सोमवार को नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था दरहटा शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए नेपाल के त्रिवेणी धाम से पवित्र जल लेकर आए थे। यात्रा में 300 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए उन्होंने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। रास्ते भर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण शिवमय रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे रविवार की भोर करीब 4 बजे अपने-अपने घरों से निकले थे। त्रिवेणी धाम से पवित्र जल भरने के बाद वे चौक पहुंचे थे। रविवार की रात सभी श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में विश्राम किया। सोमवार की सुबह विधि-विधान के साथ यात्रा पुनः शुरू की गई। इसका उद्देश्य दरहटा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना था। श्रद्धालुओं के अनुसार, सावन माह में त्रिवेणी से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करना उनकी वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है। इस जत्थे में अनिल, अमित, अरविंद, विवेक, हिरदेश, संजय सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
त्रिवेणी जल लेकर श्रद्धालु दरहटा शिव मंदिर रवाना:निचलौल में चौक के गुरु गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












