Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में निर्माणाधीन पुल का बाईपास जलमग्न:सेमगढ़ा-गोविंदपुर मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा,...

श्रावस्ती में निर्माणाधीन पुल का बाईपास जलमग्न:सेमगढ़ा-गोविंदपुर मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा, लोग परेशान


श्रावस्ती जनपद की तहसील इकौना क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा से गोविंदपुर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के कारण बनाया गया अस्थायी बाईपास पूरी तरह जलमग्न हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण बाईपास पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाला एक प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन हजारों लोग, जिनमें स्कूली बच्चे, साइकिल और बाइक सवार शामिल हैं, इस मार्ग से गुजरते हैं। बाईपास पर पानी भरने से फिसलन बढ़ गई है, जिसके कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या अस्थायी मार्ग को ऊंचा कराकर यातायात सुचारु किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments