Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के झुनीनाथ मंदिर मेंपहले सोमवार पर भीड़:भक्तों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा...

बस्ती के झुनीनाथ मंदिर मेंपहले सोमवार पर भीड़:भक्तों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। श्रावण मास के पहले सोमवार को बस्ती जिले के प्रसिद्ध पांडव युगीन बाबा झुनीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया, और कई कांवड़ियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ दर्शन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments