Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा:कांवड़ यात्रा से पहले सघन...

हर्रैया पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा:कांवड़ यात्रा से पहले सघन तलाशी अभियान चला रही है

#बस्ती_न्यूज

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर्रैया थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बेलाड़े शुक्ल तिराहा, प्रमुख चौराहों, संदिग्ध दुकानों, गुमटियों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में भय का माहौल है। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। पुलिस बल की मुस्तैदी बढ़ाई गई है। कांवड़ यात्रियों के मार्ग को सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के लिए हर्रैया पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। जगह-जगह पिकेट लगाकर और गश्त बढ़ाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने चेतावनी दी है कि अवैध नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें। हर्रैया पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में खलबली है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments