महराजगंज जनपद के पकड़ी रम्हौली स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 38 मरीजों का परीक्षण किया गया, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, आवश्यक जांचें की गईं और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों, फंगल संक्रमण, बुखार, सर्दी-खांसी और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। सीएचसी प्रभारी मदन चौरसिया ने बताया कि सभी मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई। लैब टेक्नीशियन आश्रुति वर्मा ने मरीजों की जांच में सहयोग किया। एएनएम विजय लक्ष्मी तिवारी, हेल्थ विजिटर मीरा देवी, वार्ड बॉय व्यास यादव और स्वीपर जानकी पासवान ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आश्रुति वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से गांव के लोगों को घर के निकट बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है। सीएचसी प्रभारी मदन चौरसिया ने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पकड़ी रम्हौली पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित:38 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












