बहराइच के बाबागंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना बाबागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जब एक अनियंत्रित बाइक पलट गई। जानकारी के अनुसार, मधुबन निवासी कुछ लोग एक घायल व्यक्ति को देखने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों की पहचान फरीदा (पत्नी सफीक), केसर और शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर महेश विश्वकर्मा ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण हो सकती है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।
बाबागंज में अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन घायल:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











