#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के हरैया कस्बे में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई के तहत सड़क किनारे बने टीनशेड, दुकानों के आगे बढ़ाए गए अतिक्रमण और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं प्रशासनिक अमले को देखकर कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, नगर और कस्बों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में चला प्रशासन का बुलडोजर:सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












