इकौना नगर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू हुई। इसमें भगवान श्रीराम, हनुमान जी, तथा नंदी पर विराजमान शंकर जी और पार्वती जी की झांकियां शामिल थीं। शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए। विहिप ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और बुजुर्गों को सनातन धर्म से जोड़ना तथा समाज में एकता का संदेश देना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इकौना में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकली:विश्व हिंदू परिषद ने गायत्री मंदिर से भव्य आयोजन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











