Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जलनिगम कर्मचारियों के मानदेय में भ्रष्टाचार का आरोप:LJP उपाध्यक्ष ने मंडलायुक्त से...

जलनिगम कर्मचारियों के मानदेय में भ्रष्टाचार का आरोप:LJP उपाध्यक्ष ने मंडलायुक्त से की शिकायत, 12 हजार की जगह 4 हजार भुगतान


श्रावस्ती में जलनिगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी मनोज पाठक ने इस संबंध में देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त को एक शिकायत पत्र सौंपा है। पाठक ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायतों में नियुक्त ऑपरेटरों और गार्डों को 12,000 रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर रखा गया था। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान की जानी थी। हालांकि, कर्मचारियों को केवल 4,000 रुपये नकद दिए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मनोज पाठक ने मानदेय भुगतान में संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही मंडलायुक्त जी से मांग की है कि श्रावस्ती की सभी ग्राम पंचायतों की नव निर्मित पानी टंकियों पर जांच कराई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments