HomeHealth & Fitnessमां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये,...

मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में स्थापित दान पात्रों से बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की गणना की गई। कुल 11 दान पेटिकाओं से 18 लाख 27 हजार 523 रुपये प्राप्त हुए, जिन्हें विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी के खाते में भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में जमा कराया गया।

बुधवार सुबह मंदिर परिक्रमा मार्ग स्थित 18 नंबर दान पात्र से धुआं और आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर संबंधित दान पात्र के साथ अन्य दान पेटिकाओं को भी खोलकर जांच एवं धनराशि की गणना कराई गई।

नायब तहसीलदार गरिमा यादव की देखरेख में 11 दान पेटिकाओं को खोला गया। दान राशि की गिनती मंदिर परिसर की छत पर स्थित श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

गणना पूरी होने के बाद प्राप्त धनराशि को नियमानुसार भारतीय स्टेट बैंक, विंध्याचल शाखा में जमा कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

इस दौरान राजस्व कर्मी सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरेंद्र दुबे, अनिल सोनकर, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, चंद्रमणि तिवारी, शिव चौरसिया, घनश्याम पांडे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और गणना कार्य में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments