Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में हिताई नगर मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान:चौकी प्रभारी ने तीन...

श्रावस्ती में हिताई नगर मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान:चौकी प्रभारी ने तीन सवारी, बिना हेलमेट वालों पर की कार्रवाई


श्रावस्ती जिले के हिताई नगर मोड़ पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नासिरगंज चौकी प्रभारी विवेक राठौड़ के नेतृत्व में हुआ। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से बाइक पर तीन सवारी बैठाने वाले युवकों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को निशाना बनाया। चौकी प्रभारी स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान काटते देखे गए। अभियान के तहत बिना उचित कागजात और हेलमेट के घूम रहे चालकों पर जुर्माना लगाया गया। चालकों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी विवेक राठौड़ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हुड़दंगबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से जहाँ नियम तोड़ने वालों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस कदम की सराहना की है। लोगों का मानना है कि ऐसे अभियानों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments