सादुल्लानगर स्थित कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट में गुरुवार को प्रवेशोत्सव, पुरस्कार वितरण-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया ने की। इस अवसर पर एआरपी कृष्ण कुमार दूबे, पवन कुमार विश्वकर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। नवीन शिक्षा सत्र के आरंभ पर विद्यालय में नव प्रवेशी बच्चों का रोली-चंदन लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, सभी कक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उनके अंक पत्र वितरित किए गए। समारोह के दौरान कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया ने उपस्थित अतिथियों भानु प्रकाश मिश्र, देवसागर दूबे, पंकज चतुर्वेदी, रामेंद्र वर्मा, गिरीश मौर्य, हरि प्रसाद, रंजीत वर्मा, लालचंद और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कंपोजिट विद्यालय में प्रवेशोत्सव, पुरस्कार बांटे:सादुल्लानगर में छात्रों को विदाई, मेधावी छात्र सम्मानित किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











