Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कार की ठोकर से कोचिंग जा रही छात्रा घायल:रूधौली में निजी वाहन...

कार की ठोकर से कोचिंग जा रही छात्रा घायल:रूधौली में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज जारी


रुधौली थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर कोचिंग जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुधौली पहुंचाया गया। यह घटना बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित कोहरा चौराहे पर हुई। तिघरा गांव निवासी सुहानी पुत्री हरीराम कोहरा चौराहे पर स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी। सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुहानी सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों की सहायता से घायल छात्रा को तत्काल सीएचसी रुधौली ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments